कालपी जालौन – उप जिलाधिकारी ने सीओ ड्रग इंस्पेक्टर के साथ देशी शराब एवं अंग्रेजी शराब बियर की दुकानों का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिए।
बुधवार के दिन उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह सीओ अवधेश कुमार सिंह आबकारी अधिकारी एमपी सिंह पुलिस बल साथ नगर के मोहल्ला आलमपुर चौराहे में स्थित अंग्रेजी शराब एवं बियर की दुकान पर अचानक पहुंचे वहीं निरीक्षण दौरान कैमरा डिस्प्ले एवं स्टॉक तथा बिक्री रजिस्टर अभिलेखों का सत्यापन किया बही पर कैमरा क्रियाशील परंतु डिस्प्ले प्रदर्शित होने वाली एलसीडी न पाए जाने पर मौजूद संचालक को चेतावनी देते हुए 2 दिन के अंतर्गत ठीक कराने के निर्देश दिए उन्होंने मौजूद शराब के दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी ग्राहक को प्रिंट से ज्यादा पैसा लेकर देशी शराब या अंग्रेजी शराब या बियर की सीसी वितरण की ऐसे दुकानदार को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा उन्होंने नगर में स्थित कई दुकानों का भ्रमण कर निरीक्षण किया निरीक्षण में जो कमियां पाई गई उन कमियों को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए समय देकर ठीक करने के निर्देश दिए साथ में शराब के दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि दुकानों में कमियां पाई गई तो ऐसे दुकानदार की खैर नहीं होगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








