भारतीय किसान संगठन ने उप जिलाधिकारी को किसानों से संबंधित ज्ञापन शौप कर निस्तारण की मांग उठाई

कालपी जालौन – भारतीय किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष ने अपने किसान बंधुओं के साथ एसडीएम को किसानों से समस्या युक्त ज्ञापन सौंप कर निस्तारण किए जाने की गुहार लगायी।
बुधवार के दिन तहसील कालपी में भारतीय किसान संगठन तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने अपने संगठन कृषक बंधुओं के साथ किसानों से युक्त समस्या का ज्ञापन उप
जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपते हुए अवगत कराया कि भीषण गर्मी के चलते नहरो को फुल गेज चला कर ग्रामों के तालाब भरे जाएं जिससे आवारा पशु एवं पक्षी पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके तथा विद्युत व्यवस्था बहुत खराब है किसानो की सिंचाई के लिए नलकूपों को 15 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की किसानों के खेतों से निकली हुई विद्युत लाइन जर्जर हो गई है जिससे खेतों की जुताई के समय घटना का खतरा बना रहता है विद्युत पोल जर्जर तार ठीक किए जाएं आदि समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौंप कर समस्या का हाल तत्काल किया जाए ज्ञापन के पूर्व किसान संगठन कृषक सदस्यों की उपस्थिति में सत्येंद्र सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर किसानो से संबंधित कई समस्याओं पर प्रस्ताव रखे गए मौजूद लोगों ने सभी प्रस्ताव को हरी झंडी देकर स्वीकृत प्रदान की ज्ञापन देने वालों में चंद्रपाल गुर्जर जय राम कुशवाहा महेश पाल श्यामू पाल लालाराम सुरेंद्र पाल सिंह राजा सिंह कौशल अवस्थी श्री राम कुशवाहा दिनेश बुद्ध सिंह जौनी मास्टर नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें