विपणन क्षेत्रीय अधिकारी ने सैकड़ो किसानों का केंद्र में हजारों कुंटल गेहूं तुलवाया

कालपी जालौन विपणन क्षेत्रीय अधिकारी के द्वारा नियम अनुसार सैकड़ो किसानों का 86004 कुंटल गेहूं की केंद्र में खरीदारी की मंगलवार के दिन कृषि उत्पादन मंडी समिति नीलामी चबूतरा में स्थापित विपणन विभाग के द्वारा स्थापित गेहूं केंद्र में मौजूद क्षेत्रीय अधिकारी रुचिता ओमर ने पत्रकार को एक भेंट में अवगत कराया कि सरकार तथा डीएम एवं विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर गेहूं खरीद केंद्र का संचालन मेरे द्वारा किया जा रहा है पूर्व की भांति इस वर्ष 30 मार्च वर्ष 2026 से गेहूं केंद्र का संचालन किया गया था केंद्र में आने वाले कृषकों का नियम अनुसार खरीददारी की गई किसानों को मिलने वाली सारी सुविधाएं भी प्रदान की गई अभी तक सिर्फ 8604 कुंटल गेहूं की खरीदारी की गई है जिसका 2605 रुपए प्रति कुंटल के तहत पैसा भेजा जाता है इतना भी नहीं केंद्र में बराबर आने वाले किसानों का गेहूं नंबर आधार पर प्रतिदिन लगे हुए पल्लेदारों से तुलाई चल रही है उन्होंने ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा समय समय पर केंद्र का निरीक्षण भी किया जा रहा है केंद्र में भरपूर खरीदारी के लिए बोरिया उपलब्ध है सिर्फ केंद्र से गेहूं की उठान धीरे होने पर केंद्र में हजारों कुंटल गेहूं डंप पड़ा है जैसे ही गेहूं की उठान होती है इस तरह धीरे-धीरे केंद्र में गेहूं खरीदने की जगह जब खाली होती है तो आने वाले किसानों के गेहूं की खरीद दारी करने में सहूलियत प्रदान होती है केंद्र में आने वाले किसानो गेहूं की खरीद करना मेरी पहली प्राथमिकता है साथ में उनके बचत खाते में तत्काल पैसा डाला जाता है केंद्र में आने वाले कृषकों के साथ कोई समस्या को आडे नहीं आने दूंगी सिर्फ मुझे गेहूं खरीद के समय आने वाले किसानों का सर्वाधिक सहयोग चाहिए इसी क्रम में मंडी में स्थित पीसीएफ केंद्र प्रभारी धनीराम कुशवाहा ने अवगत कराया कि मेरे केंद्र में जब से गेहूं के केंद्र की खरीद शुरू हुई है तब से अब तक 4200 कुंटल खरीद हो चुकी है जिसका पैसा किसानों के बचत खाते में 2605 रुपए प्रति कुंटल के तहत भेजा जाता है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें