अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी समय का रखें ध्यान, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार
कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों में दिनांक 12.05.2026 को प्रातः 10ः23 बजे औचक निरीक्षण के दौरान कुछ अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए। समय से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यसंस्कृति में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से कर्ण सिंह एवं दिव्यांशु सुपरवाइजर। उप निदेशक, कृषि कार्यालय से मुलालाल (डोजर ऑपरेटर)। सहायक अभियंता, लघु सिंचाई कार्यालय से राकेश कुमार सनान (प्रधान सहायक), विक्राान्त सिंह कुशवाहा (कनिष्ठ सहायक), हिमांशु कुमार जायस चक्रवार्तिया, (कनिष्ठ सहायक), संतोष कुमार शुक्ल (वर्गीकृत तकनीशियन), खुशबू (सहायक बोरिंग टेक्नीशियन) एवं सुरेश कुमार सिंह (हेल्पर)। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से अतुल यादव (प्राविधिक सहायक), सर्वेश कुमार, मार्तण्ड बक्सर गौतम, संजय प्रताप सिंह (वरिष्ठ सहायक), दीपा द्विवेदी (कनिष्ठ सहायक) एवं गुलाब सिंह (वाहन चालक)। उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से सुनील कुमार (प्रधान सहायक), रेशमा खातून (डी.पी.एम.), नीतू चैहान (बी.पी.एम.), शिक्षा सचान (डी.पी.एम.-आजादी), बृजेश गौतम (एम.आई.एस.) एवं अंकित गुप्ता (एम.आई.एस.)। सहकारिता कार्यालय से पूर्णिमा श्रीवास्तव (कनिष्ठ लिपिक)। उपरोक्त अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों का दिनांक 12.05.2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही, स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयपालन, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।









