बरौर में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित, 2027 चुनाव को लेकर हर बूथ मजबूत करने पर जोर

पुखरायां कानपुर देहात। आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बरौर में समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने की मुख्यअतिथि के रूप में जालौन-गरौठा-भोगनीपुर क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने किया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार, बूथ मजबूती एवं आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, बूथवार जातीय जनगणना करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा तथा वर्ष 2027 में पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट दे, उसे विधानसभा तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।
वहीं जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी बूथ या सेक्टर में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मायूस न होने की अपील करते हुए कहा कि भोगनीपुर विधानसभा सीट को जीतकर लखनऊ भेजने का लक्ष्य तय करना होगा।
बैठक का संचालन कर रहे विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना होगा। हर वर्ग और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है, जिससे संगठन मजबूत हो और आगामी चुनाव में सफलता हासिल की जा सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार की ताकत से बूथों को जीतने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविंद्र नाथ शुक्ला, रोहित कटियार, लाखन सिंह, जसवंत सिंह, विपिन कुमार कश्यप, महेश चंद्र, मलखान सिंह, राजू मिश्रा, सुभाष मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, आकाश यादव, दीपक कुमार, सुभाष यादव, नितिन कटियार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें