मूसानगर कानपुर देहात। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुप्रसिद्ध मंदिर मां मुक्तेश्वरी जो यमुना किनारे स्थित है जहां पर पूर्व सदियों पुराने पक्का घाट होने के चलते ध्वस्त हो गया था जिन में पत्थर और मोटी दीवारें लगी हुई जहां पर नहाने आने जाने वाले दर्शनार्थियों व भक्तों को घटना रहित सांकेतिक बोर्ड लगाने के बावजूद भी संपूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा चुका था। फिर भी चोरी चोरी छुपे लोग मुक्तेश्वरी मंदिर के पीछे की रास्ता से उतरकर यमुना में बने टूटे घाट पर चढ़कर कूद कर नहाने का प्रयास करते हैं जिससे अनहोनी घटनाएं घट जाती हैं
ऐसा ही मामला आज मोहित पुत्र गंगाराम निवासी पतरा घाटमपुर कानपुर नगर जो की मुक्तेश्वरी मंदिर दर्शन करने आए थे यमुना घाट नहाने पर नहाते वक्त कुंड में फस जाने से डूब गया जिसकी सूचना स्थानिक पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोर के माध्यम से तलाश की जा रही है।












