कालपी जालौन 4 दिन पूर्व सुबह हाईवे सड़क पर सड़क के किनारे डंफर मे टवेरा गाड़ी में सवार 10 लोगों की भिड़ंत पर घटना स्थल में आधा दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा एक व्यक्ति की इलाज दौरान कुल 9 लोग की मृत्यु हो गई थी उक्त घटना को डीएम राजेश कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह दोनों अधिकारियों ने भीषण दुर्घटना की घटना को संज्ञान में लेकर मौजूद प्रभारी निरीक्षक को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे वहीं निर्देश पाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिस बल के साथ कई जगह छापामारी अभियान चला कर दुर्घटना कारी वाहन डंफर को तत्काल बरामद किया तथा प्रभारी निरीक्षक आरोपी डंफर चालक को गिरफ्तार करने के लिए कई संदिग्ध जगहों में ताबड़तोड़ दबिश दे रहे थे वहीं मुखबिर की सूचना मिलती ही गुरुवार की रात ग्राम उसरगांव समीप ढाबा में पहुंचकर जनपद बाराबंकी थाना ददौरा ग्राम ददौरा निवासी चालक अभियुक्त राजकुमार पुत्र शहज राम को चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर सफलता हासिल की शुक्रवार के दिन उक्त दर्ज मुकदमे कि संबंधित धारा 281 125 बी 106 तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत मे प्रस्तुत किया वहीं अदालत से चालक अभियुक्त को जेल भेजा जनपद के दोनों शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तिवारी ने खरे उतरकर संपूर्ण कार्यवाही तत्काल अमल में लाई गई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












