मंत्री जयवीर सिंह ने किया महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण

 

फर्रुखाबाद ।  सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आज दोपहर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया। मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज गौरव का दिन है कि जन्म जयंती के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया है, राष्ट्र भक्त महाराणा प्रताप देश के गौरव है। मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्रद्रोही, गद्दारी का जीवन जीने वालों एवं तुष्टिकरण करने वालों को पहचान कर सावधान रहने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि आज जिले की 12 करोड़ 25 लाख की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे तथा 29 करोड़ की की नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष के रास्ते पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय जात नहीं धर्म है जो गरीबों की रक्षा करते हैं महाराणा प्रताप की मूर्ति लोगों को प्रेरणा देती रहेगी। जयवीर सिंह ने बताया की तबीयत ढीली होने के कारण परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह कार्यक्रम में नहीं आ पाये। पर्यटन मंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन पर मूर्ति लगाई जाने की एनओसी देने के लिए मंत्री दयाशंकर सिंह को धन्यवाद दिया। पर्यटन मंत्री ने महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगवाए और महाराणा प्रताप की मूर्ति लगने के सम्मान में लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने को कहा सांसद मुकेश राजपूत ने अनुरोध पर मूर्ति लगाई जाने की मंजूरी एवं अनावरण करने के लिए पर्यटन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मुगलिया सल्तनत से लम्बा संघर्ष किया, जंगल में घास की रोटी खाई लेकिन कभी भी सम्मान से समझौता नहीं किया। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पर्यटन मंत्री की छवि बढ़ती जा रही है पुरानी घटिया घाट के सौंदर्गीकरण उन्ही की देन है। महाराणा प्रताप को स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी मान सम्मान के लिए

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया