कानपुर देहात जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० मिशन रोजगार अभियान के अन्र्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरूष बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए दि इण्डिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड कानपुर नगर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कार्यालय परिसर में दिनांक 12.05.2026 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है एवं प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की फोटो कॉपी 2 फोटो के साथ निर्धारित तिथि व समय पर सेवायोजन कार्यालय परिसर माती में उपस्थित हो।













