प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत करें आवेदन

कानपुर देहात  उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 जनपद कानपुर देहात में 10 एग्रीजंक्शन वन शाॅप स्टाफ खोले जाने के लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिसमें 07 ग्रामीण एवं 03 शहरी क्षेत्रों में खोले जायेगे। जनपद में निवास करने वाले कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उघान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन, एवं इस तरह की गतिविधयो जो किसी राज्य एवं केन्द्रीय विश्वविधयालयों से डिग्री धारी है जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो इसके लिए पात्र होगें। इसके अतिरिक्त उपरोक्त के अनुपलब्ध होने पर अनुभव डिपलोमा धारी/कृषि विषय में इण्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर भी विचार किया जायेगा उनकी आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक न हो अनुसूचित जाति/जनजाति/महिलाओ को 05 वर्ष की छूट दी जायेगी। पात्र लाभथियो में जिनकी जन्मतिथि 40 वर्ष से पहले हो उन्हे वरीयता दी जायेगी। योजना की लागत 4.22 लाख रू0 इसमें 3.50 लाख रू0 ऋण बैंक से लेना होगा तथा 72000.00 रु (प्रोजेक्ट लागत का 17.00 प्रतिशत) ऋणी आवेदक द्वारा अभिदान किया जायेगा। विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को बैंक से स्वीकृत ऋण 3.50 लाख रू0 पर 42000.00 रू0 अग्रिम ब्याज अनुदान की धनराशि 03 वर्ष के प्रस्तावित कार्य हेतु अनुमन्य कराया जायेगा। साथ ही प्रथम एक वर्ष के लिए परिसर किराया 2000.00 रू0 प्रति माह की दर से 24000.00 रू0 एंव निवेशो पर निर्गत किये जाने वाले लाइसेन्स निशुल्क उपलब्ध कराये जायेगे। आवेदको का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा। चयनित आवेदकों का व्यवसाय के पूर्व निमित्त राशि के पूर्व आर-सेटीज आलमचन्द्रपुर कानपुर देहात के द्वारा कम  से कम 13 दिन का ग्रामीण व्यवसाय विकास योजना (आर0इ0डी0पी) का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
इच्छुक कृषि स्नातक/डिग्री धारी दिनांक-06.05.2026 से 30.05.2026 तक upagriculture.up.gov.in.com.portal पर आनलाइन आवेदन कर सकेगें।
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें