आरसेटी कानपुर देहात में आरबीआई द्वारा “ई-बाट” कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर देहात, 30 अक्तूबर 2025 –
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्था (आरसेटी) कानपुर देहात में आज भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सौजन्य से “ई-बाट” (E-Baat) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरबीआई से आए अधिकारी अभिषेक ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्रोडक्ट्स एवं उनके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित उपयोग, सावधानियों तथा डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बी.सी. सखी एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश कुमार, आरसेटी निदेशक मयंक कटियार, एनआईसीटी से अभिनव तथा आरसेटी कानपुर देहात का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना एवं महिलाओं को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ना था।











