एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत करें आवेदन

 

कानपुर देहात उपायुक्त उद्योग ने बताया कि शासन द्वारा संचालित की गयी ‘एक जनपद एक उत्पाद” (ओ०डी० ओ०पी०) वर्ष-2026-27 के अन्तर्गत जनपद कानपुर देहात में चिन्हित उत्पाद यूटेन्शियल (बर्तन) एवं प्लास्टिक उत्पाद आधारित उद्योग एवं व्यवसाय के विकास हेतु वित्त पोषण में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चिन्हित ओ०डी०ओ०पी० उत्पादों की विभिन्न विधाओं में कार्यरत अथवा कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए “एक जनपद एक उत्पाद योजना प्रारम्भ की गयी है। जनपद कानपुर देहात में “एक जनपद एक उत्पाद (ओ०डी०ओ०पी०) के तहत यूटेन्शियल (बर्तन) एवं प्लास्टिक आधारित उद्योग एवं व्यवसाय का चयन किया गया है। योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीयकृत बैंकों क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों व अन्य शिड्यूल बैंकों द्वारा वित्त पोषण किया जायेगा। इस योजना द्वारा आवेदकों को मार्जिन मनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध रहेगी।
1- योजनान्तर्गत रू0 25.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों हेतु कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम रू0 6.25 लाख जोभी कम हो मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
2-25.000 लाख से अधिक 5000 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों हेतु धन० रू0 6.25 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत जो भी अधिक हो मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
3-रू0 50.00 लाख से अधिक एवं रू0 150.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों हेतु धन० रू0 1000 लाख अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत जो भी अधिक हो मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
4-रू0 150.00 लाख से अधिक की कुल परियोजना लागत की इकाइयों हेतु परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम रू० 2000 लाख जो भी कम हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।
5.आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
6-शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है।
7- योजनान्तर्गत उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में वित्तपोषण की सुविधा प्रदान की जायेगी।
8- आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा।
9-आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, अनुभव प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक एवं 10 रू के स्टाम्प पेपर पर प्रस्तावित कार्य हेतु किसी वित्तीय संस्था के डिफाल्टर न होने विषयक शपथ पत्र।
उपरोक्त योजनान्तर्गत इच्छुक अभ्यार्थियों से ऋण आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन msme.up.gov.in की वेबसाइट पर किया जा सकता है तथा अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र रनियां कानपुर देहात से किसी भी कार्य दिवस में प्रात 10.00 बजे से 5.00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें