कालपी (जालौन)। किसानों के ज्वार बाजरा केंद्र पर सही तरीके से बिक्री के उद्देश्य से एडीएम न्यायिक शत्रुघ्न पाठक उप जिलाधिकारी ने मंडी सचिव सतीश चन्द्र की उपस्थिति में बीते दिन मंडी स्थित केंद्र का निरीक्षण कर आने वाले किसानों के ज्वार बाजरा सही तरह से खरीद करने के कड़े निर्देश दिए शनिवार की शाम उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी स्थित ज्वार केंद्र में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान मौजूद केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाकर आने वाले किसानों का सही तरीके से खरीफ के अनाज की खरीदने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसानों केंद्र विक्रय में किसी भी प्रकार की लापरवाही की तो मैं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा हर हाल में दंड पाने को तैयार रहें उन्होंने केंद्र प्रभारियों को हिदायत देते हुए कहा कि केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












