कानपुर देहात। आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने थाना शिवली क्षेत्र के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों का निरीक्षण कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) एवं अन्य सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, श्री बाबाजी आनंदेश्वर महाविद्यालय और रामजानकी महाविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए प्रस्तावित भवनों और वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, भोजन और आवास संबंधी व्यवस्थाओं को परखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाले सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।














