पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, पारदर्शिता से पूरा करें पुनरीक्षण कार्य – उप जिला निर्वाचन अधिकारी

 

एमएसवी इंटर कॉलेज व आर कन्या इंटर कॉलेज में बूथों का निरीक्षण, 17 व 24 अक्टूबर को विशेष अभियान, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

जालौन। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर एमएसवी इंटर कॉलेज व आर कन्या इंटर कॉलेज में बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय कार्मिकों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने तथा विवरणों में त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दोनों दिनों में बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य करेंगे। नागरिक बूथ पर पहुंचकर अपना नाम जांच सकते हैं तथा नाम जुड़वाने या विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम हटाने से पहले संबंधित आवेदन का समुचित सत्यापन किया जाए तथा मतदाता सूची में संशोधन वास्तविक अभिलेखों के आधार पर ही हो। निरीक्षण के दौरान मौजूद मतदाताओं से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें