कालपी (जालौन)। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में तहसीलदार की अध्यक्षता तथा लिपिक सुपरवाइजर बीएलओ की मौजूदगी में तहसील कालपी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम दो सिफ्टो में अलग-अलग संपादित किया गया।
गुरुवार के दिन तहसील कालपी सभागार आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने मौजूद सुपरवाइजर एवं बीएलओ से कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 अक्टूबर तथा 24 अक्टूबर को संबंधित बूथ पर पहुंचने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी के नाम यदि कट गए हैं तथा पृथक हो गए हैं ऐसे मतदाताओं के साक्ष्य सहित फॉर्म नंबर 6 भर कर मतदाता सूची में अंकित करने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है ऐसे नए मतदाताओं को फॉर्म भरकर नए मतदाता बना कर मतदाता सूची में सम्मिलित करने के निर्देश दिए इस कार्यक्रम को सभी बीएलओ जी जान से जुट कर अभियान के तहत अपने कार्यों के प्रति सदैव अग्रसर रहकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए इतना भी नहीं उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में बिंदुवार जानकारी देकर जमकर जागरूक किया नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने मौजूद कर्मचारी को इस संबंध में भरपूर जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए मौके में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार प्रगणक अधिकारी शशांक कुमार सुपरवाइजर कुंवर पाल कमलेश कुमार तथा बीएलओ में अमित सुनीता विनीता रजनी विपिन राम प्रकाश हरि शरण उमेश नरायण दुबे संजय शुक्ला शिक्षक खालिक खान आदि लोग उपस्थित थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













