कानपुर। भारतीय रक्षक पार्टी एवं एसपीएम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अस्पताल घाट, शूटरगंज (वार्ड 75), कानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पार्टी के जिला प्रभारी राजेश कुमार ने किया।
शिविर में एसपीएम हॉस्पिटल की टीम एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कुलदीप मिश्रा ने मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और वजन की निःशुल्क जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ लिखी गईं।
भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला के संगठनात्मक प्रयासों से पार्टी जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना शर्मा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार बेहद आवश्यक है। नियमित स्वास्थ्य जाँच से गंभीर समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है।
भारतीय रक्षक पार्टी का संदेश है कि स्वस्थ समाज ही खुशहाल भविष्य की नींव है। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना और जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है।











