12 अक्टूबर को आयोजित होगी जिला सैनिक बन्धु बैठक

 

भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु होगा आयोजन

कानपुर देहात।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि भूतपूर्व सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न जिला स्तरीय समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 01:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभा कक्ष, माती मुख्यालय में जिला सैनिक बन्धु बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सैनिक कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें