कानपुर देहात। वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन और वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
शिविर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बनीपारा की चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता शुक्ला, फार्मासिस्ट शशांक शेखर और सहायक कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी किया।
इस दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण और कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा।












