रसूलाबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर ग्राम गहलू निवासी सोनू राठौर उर्फ मोनू राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में आवश्यक संशोधन किया गया। इसके बाद महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसूलाबाद पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को गहलू रोड स्थित रामचंद्र आढ़त के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें