कानपुर देहात में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं हेतु चयन/ट्रायल 24 एवं 25 जुलाई को आयोजित होंगे

कानपुर देहात। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु जनपद एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी कानपुर देहात  नीलम सिंह ने दी।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता, प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता तथा प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 24 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में आयोजित किए जाएंगे।
इसके उपरांत मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन निर्धारित तिथियों पर ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में किया जाएगा। महिला हैंडबॉल एवं जूनियर बालिका बॉक्सिंग के मंडल स्तरीय ट्रायल 24 जुलाई 2026 को तथा महिला कबड्डी के ट्रायल 25 जुलाई 2026 को आयोजित होंगे।
चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई 2026 तक अयोध्या में, जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 04 अगस्त 2026 तक वाराणसी में तथा महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 06 अगस्त 2026 तक आगरा में किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों की आयु 01 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य होनी चाहिए।
जनपद के सभी पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ियों से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें