कुठौंद जालौन। विकास खण्ड कुठौंद की ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल में कई वर्षों से संचालित खाद्य सामग्री राशन की दुकान अनुशासन हीनता के चलते लगभग 4 माह पूर्व निरस्त हो चुकी है। जिसके सम्बन्ध में खुली बैठक को लेकर पूरे गांव में मुनादी कर्ता संतराम याज्ञिक के द्वारा डुग्गी बजाकर मुनादी की गई। इसके बाद बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत सचिवालय में ए डी ओ पंचायत ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी के द्वारा की गई। जिसमें ए डी ओ पंचायत ने समस्त ग्रामवासियों की मौजूदगी में यह प्रस्ताव रखा गया। कि खाद्य सामग्री राशन की दुकान का आवंटन 30 जुलाई 026को ग्राम पंचायत कार्यकारिणी तथा ग्राम वासियों की मौजूदगी में खुली बैठक में खाद्य सामग्री राशन की दुकान को आवंटित किया जाएगा। इसलिए ग्राम पंचायत में रहने वाले इच्छुक व्यक्ति खाद्य सामग्री वितरण राशन की दुकान के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रशासक विनोद कुमार राठौर के द्वारा अवगत कराया गया कि जो इच्छुक व्यक्ति खाद्य सामग्री राशन की दुकान लेना चाहता हैं। वे लोग अपना आवेदन ग्राम पंचायत सचिवालय पर आकर जमा कर सकते हैं। जिससे आवंटित प्रक्रिया को सरलता एवं सुगमता मिल सके। इस बैठक में मौजूद आजीविका मिशन विकास खण्ड कुठौंद के कर्मचारीगण तथा ग्रामीण भी उपस्थिति रहे।











