एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं और नियमानुसार न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें