उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश एवं निदेशक समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम(कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु निम्नानुसार समय सारिणी जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा डाटावेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना(नवीन संस्थाए) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करने की तिथि दिनांक 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक, सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करने की तिथि दिनांक 23 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के अंतर्गत नवीनीकरण कक्षा (10-12) के छात्र/छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया के सम्बंध में बताया कि छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकॉपी संस्थान में जमा करने की तिथि दिनांक 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक, विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णाक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों ऑनलाइन सत्यापित अग्रसारित करना व शैक्षिक संस्थान के स्तर पर छात्र/छात्राओं का प्राप्तांक, पूर्णाक, उपस्थिति दर्ज करके पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने तथा अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करने की तिथि दिनांक 11 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक, सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणित को ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि दिनांक 31 अगस्त 2026 से 10 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी में पाए गए सन्देहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के सम्बंध में बताया कि एन०आई०सी०द्वारा उपलब्ध कराई गई सन्देहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किये जाने हेतु समयावधि की तिथि दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के छात्र/छात्राओं के नवीन कक्षा (9 व 11) हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया के सम्बंध में बताया कि नवीन छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि दिनांक 11 अगस्त 2026 से 21 सितम्बर 2026 तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालने की तिथि दिनांक 30 सितम्बर 2026 तक, नवीन छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किये जाने की तिथि दिनांक 12 अगस्त 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक, छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं संलग्नक अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित, बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कर अग्रसारित करने की तिथि दिनांक 13 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक, सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि दिनांक 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक किया जायेगा।









