कालपी जालौन – तहसीलदार ने संग्रह अमीनो के बैठक में पेच कसते हुए लक्ष्य के सापेक्ष में वसूली किए जाने के निर्देश दिए।
गुरुवार के दिन तहसील कालपी स्थित कार्यालय में मौजूद तहसीलदार अभिनव तिवारी ने संग्रह अमीनो की बैठक मे कडा रुख अपनाते हुए कहाकि तहसील के समस्त संग्रह अमीन संबंधित ग्रामों में जाकर प्रत्येक बकायादार से संपर्क कर वसूली करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक संग्रह अमीन का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके सापेक्ष में सभी अमीन मेहनत कर बकाया दारो से वसूली कर लक्ष्य को प्राप्त करें जिस अमीन ने वसूली में हीला हवाली की ऐसे संग्रह अमीन को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा साथ में दंड पाने को तैयार रहे बैठक में मौजूद प्रेम कुमार पांडे लखन लाल वर्मा अनिल कुमार प्रकाश नारायण हर्ष सोनी समेत उपस्थित थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













