कानपुर देहात में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) द्वारा रेलवे फाटक संख्या-05, जो कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर किलोमीटर संख्या 1091/07-09 पर स्थित है, पर रेलवे लाइन की मरम्मत एवं सड़क की सतह सुधार का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 15 जुलाई 2026 को प्रातः 06:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक उक्त रेलवे फाटक सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में आमजन एवं वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। पूर्व दिशा से आने-जाने वाले वाहन लगभग 03 किलोमीटर दूर परजनी स्थित रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) तथा पश्चिम दिशा से आने-जाने वाले वाहन लगभग 02 किलोमीटर दूर रसूलपुर स्थित रेलवे उपरगामी सेतु (आरओबी) का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। जनसामान्य से अपील है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।













