शिवली पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को लौटाए ₹98,308, बाकी रकम दिलाने की कार्रवाई जारी

कानपुर देहात। साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में ₹98,308.46 की धनराशि वापस कराई है।
पुलिस के अनुसार, थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी सतीश चन्द्र का मोबाइल फोन हैक कर उनकी सिम पोर्ट कर दी गई थी। इसके बाद साइबर ठगों ने 17 से 22 जनवरी 2026 के बीच उनके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने 23 जनवरी 2026 को थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 जुलाई 2026 को ₹98,308.46 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। शेष धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया अभी जारी है।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें