किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु 15 जुलाई को आयोजित होगा किसान दिवस

कानपुर देहात। उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार, माती में अपराह्न 12:00 बजे किया जाता है।
इसी क्रम में माह जुलाई का किसान दिवस 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को अपराह्न 12:00 बजे विकास भवन सभागार, माती में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि किसान दिवस में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, मण्डी समिति, लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक, नेडा तथा फसल बीमा कम्पनी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा तथा उन्हें विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करें तथा कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें