कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। थाना शिवली पुलिस ने सूर्यपाल सिंह निवासी बलेथा, थाना रूरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ट्विन टावर ब्रांड की 30 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
वहीं, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 14 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई की। इनमें मूसानगर के 4, अमराहट के 3, मंगलपुर का 1, बरौर के 3, रसूलाबाद के 2 और शिवली थाना क्षेत्र का 1 व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













