कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण और निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिले के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनते रहे और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।













