कानपुर देहात। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में एचपीवी (HPV) टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जय गोविन्द ने की।
शिविर में अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी है। अभिभावकों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग ने यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया तथा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क टीकाकरण सुविधा की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने जनसामान्य से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कराने का आह्वान किया।














