कानपुर देहात में पड़ोसियों ने महिला से की मारपीट घर मे जबरन घुसा पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

 

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र मे पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित महिला ने पड़ोसियों पर घर मे घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहनी डेरा निवासी सपना देवी पत्नी राजू सिंह नायक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि यह घटना 4,, जुलाई की सुबह करीब 8,, बजे हुईं उनका आरोप है कि पड़ोसी भूरा और पूनीत नशें की हालत मे उनके घर के बाहर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे महिला ने जब आरोपियों को वहां से जाने और गाली गलौज बद करने को कहा तो उन्होंने सपना देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने किसी भारी वस्तु से उनके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई बीच बचाव करने आई परिवार की अन्य महिला के साथ भी धक्का मुक्की और मारपीट की गई पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कडी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है जाच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की इस संबंध मे सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एनसीआर गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें