कानपुर देहात के डेरापुर मंगलपुर मार्ग पर अर्टिगा डीसीएम की भिड़ंत खंदक में पलटी डीसीएम एयरबैग खुलने से टला हादसा 5 लोग सवार थे

 

कानपुर देहात के डेरापुर मंगलपुर मार्ग पर रविवार को महोई गांव के पास अर्टिगा कार और डीसीएम बाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई जबकि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि कार के एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी की नहीं गई जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का एक परिवार अर्टिगा कार से वापस लौट रहा था महोई गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार की डीसीएम से भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी डीसीएम सड़क किनारे खंदक में जा गिरी
स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाल हादसे के समय अर्टिगा कार मे पांच लोग सवार थे जबकि डीसीएम में केवल चालक मौजूद था दुर्घटना में एक किशोरी एक बालक और एक युवक को मामूली चोटे आई घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सुरक्षित बाहन से बाहर निकाल दुर्घटना के बाद किशोरी और बालक सदमे में थे घटना के बाद उनके रोने का वीडियो भी सामने आया है थाना अध्यक्ष बोले सूचना मिलने पर होगी जांच गनीमत रही की अर्टिगा कार के एयरबैग समय पर खुल गए जिससे कार सवारों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया डेरापुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है सूचना मिलने पर मामले की जांच कर नियम अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें