30 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफल समापन, विधि छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित

 

कानपुर देहात न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा आयोजित 30 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूपुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।
इस समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य विधि के छात्र-छात्राओं को न्यायिक व्यवस्था, विधिक सेवा संस्थानों की कार्यप्रणाली तथा समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना एवं उनमें विधिक जागरूकता तथा सेवा भावना का विकास करना था।
समापन अवसर पर  जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विधि छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधि छात्र-छात्राओं ने जनपद न्यायाधीश  रविन्द्र सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  नूपुर श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उन्हें न्यायालय की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय लोक अदालत, वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार तथा अन्य न्यायिक एवं विधिक सेवा संबंधी गतिविधियों का गहन अध्ययन एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके भावी विधिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें