अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर हजारों वर्ष जिओ लाल-अजीत

कालपी (जालौन) सपा पार्टी सुप्रीमो जन्मदिवस पर नगर अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के तहत जन्मदिवस मनाया तथा अखिलेश भईया तथा सपा पार्टी जिंदाबाद नारे लगाकर नगर को रोमांचक सुशोभित किया।
बुधवार के दिन सपा पार्टी नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने सपा पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीक आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ खानकाह मोहम्मदिया मस्जिद में पहुंचकर जन्म दिवस के उपलक्ष में चादर चढ़ा कर खुशी जाहिर की तथा टरननगंज स्थित चौराहे में पंडाल लगाकर निकलने वाले मुसाफिरों एवं दुकानदारों को शरबत जमकर पिलाया दिवस के उपलक्ष में मौजूद सपाई थिरकते हुए नजर आए साथ में गोला पटाका छुटाकर जमकर खुशी मनायी मौके में पूर्व चेयरमैन कमर अहमद विजय सिंह कुशवाहा अफजल उर्फ गुड्डू आरिफ अंसारी महेश कोष्ठा अजहर बाबा सोनू यादव आदि लोगो ने बड़े धूमधाम से जन्म दिवस मनाया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें