कालपी (जालौन) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी स्वास्थ्य कर्मी एलटी अखिलेश रविवार को कागजीपुरा स्थित मोहल्ले पल्स पोलियो बूथ पर पोलियो अभियान का संचालन कर रहा था तभी तेजगति से दौड़कर आए हुए बंदर ने स्वास्थ्य कर्मी को अपना शिकार बनाकर जबरदस्त काटकर घायल किया तथा भागने में सफल हुआ वहीं कुछ समय बाद सुपरवाइजर विनोद सचान बूथ का निरीक्षण करने आए तो बूथ पर पड़े घायल स्वास्थ कर्मी को देखकर भौंचक्का रह गए उन्होंने आनंन फानन घायल स्वास्थ्य कर्मी को बूथ से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में ले जाकर रेबीज इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू किया इतना भी नहीं बंदर के काटने से हुए घाव को पट्टी भी कराई तब कहीं घायल स्वास्थ कर्मी ने राहत की सांस ली।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











