कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर 29 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी कन्हैया ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हैया, निवासी रजपुरवा थाना रसूलाबाद, को उसरी बेला रोड स्थित एक बंद ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को रसूलाबाद थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया।











