बड़ौदा आरसेटी कानपुर देहात में अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ |इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरवनखेड़ा ब्लॉक के सेरुआ टप्पा सैंथा ग्राम पंचायत के ग्राम सेरुआ में संचालित स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओ को अगरबत्ती का उद्योग स्थापित करने हेतु 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया |इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका दीपिका सेंगर ने उपस्थित होकर सभी प्रशिक्षुओ का उत्साहवर्धन किया | अंतिम में संस्थान के निदेशक मयंक कटियार ने प्रशिक्षुओ के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सफलतपूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किये | इस अवसर पर संस्थान के संकाय निखिल मिश्रा, प्रशिक्षिका हेमलता प्रजापति एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा









