साइबर ठगी के शिकार किसान को मिली राहत, शिवली पुलिस ने लौटाए ₹22,930

कानपुर देहात। थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम कुरमिन निवादा निवासी जितेन्द्र सिंह के साथ साइबर ठगी की घटना में खाते से निकाले गए ₹22,930 को शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई कर वापस दिला दिया।
पीड़ित के अनुसार 8 जून 2026 को साइबर ठगों ने उनका फोन हैक कर खाते से ₹22,930 ट्रांसफर कर लिए थे। घटना की शिकायत उसी दिन थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों और बैंक से समन्वय स्थापित किया।
लगातार प्रयासों के बाद 25 जून 2026 को ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें तथा किसी भी ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर शामिल रहीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें