कानपुर देहात में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनका न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।













