कानपुर देहात में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अकबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, पुलिस बल की तैनाती और केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।













