नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर रेंज, कानपुर का जनपद आगमन, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया स्वागत व गार्द द्वारा दी गई सलामी।

कानपुर देहात – आज दिनांक 08.06.2026 को नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर रेंज, कानपुर, यमुना प्रसाद (IPS) का जनपद कानपुर देहात में प्रथम बार आगमन हुआ। सर्किट हाउस, कानपुर देहात पहुँचने पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (IPS) द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय की अगवानी की गई तथा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर जनपद आगमन पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सर्किट हाउस परिसर में नियमानुसार अनुशासन और सम्मान के साथ पुलिस की सशस्त्र गार्द द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को “सलामी (Guard of Honour)” दी गई। गार्द की सलामी के उपरांत महोदय द्वारा गार्द का निरीक्षण भी किया गया।

इस दौरान जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात महोदय द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था व अन्य प्रशासनिक बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें