उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आयोजित लिखित परीक्षा केन्द्रों का  पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर रेंज, व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण ।

कानपुर देहात – आज दिनांक 08.06.2026 को  पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री यमुना प्रसाद व पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आयोजित लिखित परीक्षा की निष्पक्षता, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न सुनिश्चित कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 निगरानी, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश-निकास द्वारों पर चेकिंग पॉइंट तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं का गहन जायजा लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक  द्वारा निरीक्षण के दौरान डियूटी पर तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कता से डियूटी करने एवं यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  आलोक प्रसाद व क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें