कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पारिवारिक विवादों के निस्तारण का प्रयास किया गया।
नई किरण में कुल 35 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें सदस्यों की काउंसलिंग और समझाइश के बाद 4 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गए। शेष मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के माध्यम से सुलझाकर बिखरे परिवारों को फिर से एक सूत्र में बांधना है। कार्यक्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम एवं नई किरण के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।













