कानपुर देहात। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात आलोक प्रसाद ने परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को आयोजित निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अकबरपुर एवं भोगनीपुर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद













