8 जून से खुलेंगे मत्स्य विभाग की योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन, जालौन के मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

 

जालौन उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से प्रारंभ की जा रही है। सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक मत्स्य पालक एवं लाभार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम ही प्रभावी होंगे। पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक भी पुनः आवेदन करने के पात्र होंगे। योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, जालौन से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें