कानपुर देहात के किसान भाईयों को जिला उद्यान अधिकारी डॉ बल्देव प्रसाद ने बताया कि विभाग में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं मुख्यमन्त्री राज्य औद्यानिक मिशन योजना के अन्तर्गत बाग लगाने हेतु आग, अमरूद, नींबू, पपीता के लक्ष्य प्राप्त हुये हैं। किसान भाई विभाग के पोर्टल www.dbt.uphorticulture.in पर अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। उक्त फलों के अतिरिक्त ड्रेगन फूट, कीवी, स्ट्राबेरी आदि फलों की बागवानी करने हेतु इच्छुक कृषक विभाग में अपना पंजीकरण कराने पर योजना से लाभान्वित किया जायेगा। योजनान्तर्गत चयनित कृषकों को ड्रिप सिंचाई पद्यति एवं आयरन पोल पर वारवेट वायर, तार फेन्सिंग का भी लाभ दिया जायेगा। नवीन रोपित बाग में अन्तवर्तीय खेती हेतु सब्जी / मसाला/औषधीय खेती हेतु इच्छुक कृषकों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जायेगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ० बल्देव प्रसाद ने बताया कि फलों की बागवानी पर लागत का 40 प्रतिशत सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। सब्जी/फूल/ औषधीय खेती हेतु निःशुल्क बीज एवं ड्रिप / स्प्रिंकलर लगाने हेतु 65 से 90 प्रतिशत तक सहायता दी जाती है।
अतः सभी इच्छुक किसान भाइयों से अपील की जाती है कि वो विकास भवन, माती, कानपुर देहात में कमरा न0-315 में स्थापित उद्यान विभाग के कार्यालय में आकर अपने प्रपत्र खतौनी, आधार, पासबुक की छायाप्रति, फार्मर रजिस्ट्री एवं फोटो व मोबाइल नम्बर के साथ 20 जून 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला उद्यान अधिकारी सी०यू०जी० मो0न0-9151066898 सम्पर्क कर सकते है।













