उरई। मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) एवं आयुक्त राज्य कर उ०प्र० के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राज्य कर विभाग जनपद जालौन द्वारा नगर उरई में “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। उक्त् कार्यक्रम में व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया। जीएसटी 2.0 (GST 2.0) के नवीन प्रावधानों एवं ई-इनवॉयसिंग की जानकारी दी गयी, विभागीय अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी शंका का समाधान किया गया। इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीएसटी करदाताओं को जीएसटी पोर्टल की तकनीकी बारीकियों, ई-इनवॉयसिंग, सुगम रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) तथा नियम 14A के नवीन प्रावधानों से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना एवं, व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना है। उक्त् संवाद कार्यक्रम में जनपद जालौन के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में डा० दिलीप सेठ, संतोष गुप्ता, अधिवक्तागण, गोविन्द रेजा, राजेन्द्र निगम, मो० वासित्, महेन्द्र निगम, मुरलीधर गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, सी०ए० सौरभ महेश्वरी एवं नगर के विभिन्न व्यापारियों द्वारा उपस्थित होकर प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त जय शंकर शाही, अमित कुमार यादव, सहायक आयुक्त आशीष मिश्रा, दीप्ति सिंह, एवं राज्य कर अधिकारी सचिन आनन्द, रामानन्द, पीतम सिंह एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।













