कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 219 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। वहीं एक वाहन को सीज भी किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













