कानपुर देहात। महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा के आदेशानुसार कानपुर देहात में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) कानपुर देहात तथा सभी फायर स्टेशन प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ विभिन्न होटलों और व्यावसायिक भवनों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, वेंटिलेशन व्यवस्था तथा विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही शॉर्ट-सर्किट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विद्युत वायरिंग और लोड का तकनीकी ऑडिट भी किया गया।
जांच के दौरान जिन भवनों और प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रबंधकों और कर्मचारियों को आग लगने जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
अग्निशमन विभाग ने बताया कि जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी













